न्यू पिलखनी रेलवे स्टेशन पर सांसद प्रदीप चौधरी, नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी, न्यू सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी, विधायक राजीव गुंबर, न्यू देवबंद पर लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री ब्रिजेश सिंह, न्यू तल्हेड़ी बुजुर्ग पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी और टपरी रेलवे स्टेशन पर रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम रहेंगे। न्यू पिलखनी रेलवे स्टेशन पर वन स्टेशन व वन प्रोडेक्ट का भी उद्घाटन होगा। सोमवार को रेलवे व डीएफसी के अधिकारी वर्चुअल कार्यक्रम को लेकर तैयारियों को अंतिम देने में जुटे रहे।
उधर, डीएफसीसीआईएल मेरठ यूनिट के चीफ जनरल मैनेजर पवन कुमार ने बताया कि मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्यू खुर्जा से लेकर न्यू साहनेवाल तक डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे।
कई बार हो चुका ट्रायल
न्यू खुर्जा से खतौली, साहनेवाल से न्यू पिलखनी और खतौली से न्यू पिलखनी तक कई बार मालगाड़ी को दौड़ाकर सफल ट्रायल किया जा चुका है। साहनेवाल से न्यू पिलखनी के बीच मालगाड़ी का संचालन हो रहा है। न्यू पिलखनी से न्यू खतौली तक जल्द ही मालगाड़ी दौड़ेगी।