फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: घर में चल रही थी बेटी की शादी की तैयारी... बेलगाम ट्रक ने मां को कुचला, चाचा की हालत गंभीर

Mon, 16 Dec 2024 09:56 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

टक्कर लगते ही सुरेश उछलकर सड़क पर गिरी। उसके सिर में गहरी चोट आई। पुलिस सीएचसी लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सुरेश की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस स्टैंड पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार देवर-भाभी को टक्कर मार दी। हादसे में महिला करीब 10 फीट उछलकर सड़क पर जा गिरी और उसकी मौत हो गई। घायल देवर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक चालक को मौके पर ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

राेते हुए सुरेश देवी के बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
घाटमपुर गांव निवासी अमर सिंह अपनी भाभी सुरेश देवी (50) पत्नी मुंशीराम के साथ सोमवार दोपहर नकुड़ बस अड्डे पर स्थित बैंक में आया था। शाम करीब पांच बजे दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। बैंक से थोड़ी ही दूर सहारनपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुरेश उछलकर सड़क पर गिरी। उसके सिर में गहरी चोट आई, जबकि उसका देवर भी घायल हो गया। पुलिस दोनों को सीएचसी लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने सुरेश को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक ने वहां से भागने का प्रयास किया, लेकिन उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। 
सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। उधर, हादसे के बाद करीब आधा घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।
 
विज्ञापन

अप्रैल में होनी है बड़ी बेटी की शादी
सुरेश देवी की तीन बेटी संदीप कुमारी, सोनिया व निकिता तथा एक बेटा लुकेश कुमार है। बड़ी बेटी संदीप कुमारी की अप्रैल 2025 में शादी होनी है। परिवार ने शादी की तैयारियां शुरू कर दी थी। सुरेश करीब एक साल से अपने पति से अलग बच्चों के साथ रहती थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें