फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधेरे में डूबा ट्रॉमा सेंटर: जिला अस्पताल में बिजली गुल, डॉक्टर ने टॉर्च की रोशनी में किया मरीज का इलाज

Sat, 24 May 2025 01:42 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर एसबीडी जिला अस्पताल में बिजली गुल होने से ट्रामा सेंटर अंधेरे में डूब गया। डॉक्टरों ने मोबाइल टॉर्च की रोशनी में इलाज किया। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
टॉर्च की रोशनी में इलाज करता डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद में एसबीडी जिला अस्पताल में बिजली की कटौती ने एक बार फिर स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोल दी। मंगलवार को अस्पताल की बिजली गुल हो गई, जिससे ट्रामा सेंटर समेत कई हिस्सों में अंधेरा छा गया। इस दौरान डॉक्टरों ने मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में मरीजों का इलाज किया। यह दृश्य कैमरे में कैद हो गया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 24 मई को आपके शहर में क्या हुआ  

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि डॉक्टर टॉर्च की रोशनी में एक मरीज की रिपोर्ट चेक कर रहे हैं। एक और वीडियो में इमरजेंसी के बाहर पूरी तरह अंधेरा नजर आ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के मुताबिक, गर्मी बढ़ने के साथ ट्रिपिंग और कटौती की समस्या आम हो गई है, लेकिन जिला अस्पताल जैसी जगह पर ऐसी स्थिति चिंताजनक है।

कार्यवाहक एडी हेल्थ डॉक्टर कुमुद रानी ने कहा, टॉर्च की रोशनी में इलाज की जानकारी अभी नहीं है, इसकी जांच कराई जाएगी। 

हालांकि कुछ देर बाद बिजली बहाल हो गई थी, लेकिन घटना ने अस्पताल की बिजली बैकअप व्यवस्था पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें