फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: पुलिसकर्मियों को सरेआम पीटा, वीडियो बनाते हुए बच्चे बोले, बहुत बुरी तरह मार रहे मेरे डैडी को...

Sun, 03 Nov 2024 11:07 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

पुलिस से मारपीट के आरोपियों को पहले पुलिस ने छोड़ दिया। वीडियो वायरल होने पर अब एसपी ने कार्रवाई के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों से मारपीट करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहारीगढ़ थाने के पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट का मामला तूल पकड़ गया। घटना के बाद थाना पुलिस ने पिता-पुत्र को थाने लाकर पूछताछ की और छोड़ दिया, लेकिन शनिवार को एसएसपी तक पूरे प्रकरण का वीडियो पहुंचा, जिसमें पुलिसकर्मी के साथ सरेराह मारपीट की जा रही है। एसपी ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपियों पर केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

 

बुधवार देर रात बिहारीगढ़ थाने में तैनात तीन पुलिसकर्मी कार से छुटमलपुर की तरफ आ रहे थे। उनके पीछे आल्टो कार में कस्बे के कुछ युवक भी थे। ओवरटेक करने को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद आल्टो सवार युवकों ने फ्लाईओवर के नीचे पुलिसकर्मियों की कार रुकवा ली थी और उनके साथ मारपीट की थी। इस घटना के कुछ देर बाद पुलिस ने कस्बे के एक पिता-पुत्र को हिरासत में लिया था। कुछ घंटों तक दोनों से पूछताछ की गई। इसके बाद छोड़ दिया था। 
 

थाना पुलिस की तरफ से उच्च अधिकारियों को जानकारी दी गई थी कि मारपीट का मामला नहीं है, केवल हाथापाई हुई है। शनिवार को मारपीट का वीडियो आने के बाद स्पष्ट हो गया कि घटना केवल हाथापाई तक सीमित नहीं थी। 
 
विज्ञापन

ये बोले एसपी
इस मामले में एक वीडियो मिली थी, जिसमें मारपीट नहीं दिख रही थी। शनिवार को जो वीडियो मिली है उसमें मारपीट दिखाई दे रही है। सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। थाना पुलिस को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दे दिए गए हैं।
- सागर जैन, एसपी देहात

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें