सहारनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई।
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में कोतवाली मिर्जापुर पुलिस ने दर्ज एक मामले में खनन माफिया पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल की ग्लोकल यूनिवर्सिटी से करीब पांच करोड़ रुपये का कंस्ट्रक्शन और सैटरिंग का सामान जब्त कर लिया है। तीन दिन से पुलिस सामान को चिह्नित कर रही थी।
एसपी देहात सूरज रॉय ने बताया कि चार दिन पहले यमुनानगर निवासी ठेकेदार करमजीत की ओर से मिर्जापुर थाने पर पूर्व एमएलसी हाजी मोहम्मद इकबाल, उसके भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली, बेटे वाजिद, अलीशान, जावेद, एवं अफजाल सहित 11 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी मारपीट एवं लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। करमजीत ने आरोप लगाया था कि करीब सात साल पहले उसके द्वारा ग्लोकल यूनिवर्सिटी में निर्माण के समय कंस्ट्रक्शन और सैटरिंग का सामान किराए पर दिया था। जब वह किराया मांगने यूनिवर्सिटी गया तो हाजी इकबाल एवं इसके भाई, पुत्रों द्वारा मारपीट की गई और जो उसकी जेब के रुपये भी छीन लिए थे।
यह भी पढ़ें: वायुसेना अफसर की मौत: परिवार में पसरा मातम, पत्नी-बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल, नम आंखों से दीं अंतिम विदाई
एसपी देहात ने बताया कि तीन दिन से पुलिस इस मामले में सामान को चिह्नित कर रही थी। सोमवार को मिर्जापुर पुलिस ने ग्लोकल यूनिवर्सिटी पहुंच करीब पांच करोड़ रुपये मूल्य के सामान की ग्लोकल यूनिवर्सिटी से जब्त किया है। इसे अपने कब्जे में लेकर पुलिस कोतवाली लौट आई।
यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: अंग्रेजों के जमाने का पुल धराशायी, गंगनहर में गिरी जेसीबी, चालक ने कूदकर बचाई जान
हाजी इकबाल आदि के खिलाफ दर्ज मामले में पुलिस ने ग्लोकल यूनिवर्सिटी से करीब पांच करोड़ रुपये का सामान जब्त किया है। जब्त सामान पुलिस की सपुर्दगी में रखा गया है। कोर्ट के आदेश के बाद सामान के संबंध में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ विपिन ताडा, एसएसपी सहारनपुर