सहारनपुर जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। एसएसपी आशीष तिवारी ने नौ सर्किल ऑफिसर (सीओ) समेत 37 उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र बदल दिए हैं। इसके अलावा 100 पुलिसकर्मियों का भी स्थानांतरण किया गया है।
नए आदेशों के तहत मुनीश चंद्र को बेहट से सीओ प्रथम, एएसपी मनोज कुमार यादव को सीओ प्रथम, प्रिया यादव को सीओ सदर और अशोक सिसोदिया को सीओ नकुड़ बनाया गया है।
यह भी पढ़ें: UP: बाइक और कारों के लिए खुला मेरठ-पौड़ी हाईवे, गंगा बैराज तटबंध से रिसाव पर अफसर भी घबराए
इसी तरह अभितेष सिंह को सीओ देवबंद, रविकांत पराशर को देवबंद से सीओ गंगोह, एसएन वैभव पांडेय को नकुड़ से बेहट सीओ, शैलेंद्र प्रताप गौतम को सीओ अपराध और शशि प्रकाश शर्मा को गंगोह से सीओ यातायात की जिम्मेदारी दी गई है।
पुलिस लाइन से 12 उप निरीक्षकों को विभिन्न थानों में भेजा गया है, जबकि 25 उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र बदले गए हैं। इसके साथ ही 100 पुलिसकर्मियों का भी ट्रांसफर कर दिया गया है।