सहारनपुर में देहात कोतवाली पुलिस ने गोकशी और गैंगस्टर आरोपी की 3.32 लाख की कार जब्त की है। आरोपी के खिलाफ देहात कोतवाली में गोकशी के मामले दर्ज हैं, जिसे दस माह पूर्व गिरफ्तार किया था।
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मदीना कॉलोनी निवासी गुलफिरोज पुत्र को एक फरवरी को मांस के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी के पास से गोकशी में प्रयुक्त होने वाले उपकरण भी बरामद हुए थे। जांच में सामने आया कि आरोपी गिरोह बनाकर अपराध कर अवैध रूप से धन अर्जित करता है। इसी धन से आरोपी ने कार खरीदी है। आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई। इसके साथ ही जिलाधिकारी के निर्देशानुसार बृहस्पतिवार को आरोपी की 3.20 लाख कीमत की कार जब्त की गई है।
गोकशी का 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
थाना कुतुबशेर पुलिस ने गोकशी के 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए हैं।
यह भी पढ़ें: UP: ढाई करोड़ के कर्ज में दबे व्यापारी का शातिर दिमाग, शराबी को उतारा था मौत के घाट, अब राज खुला तो अफसर हैरान
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि गोकशी के वांछित 25 हजार के इनामी आरोपी बबलू निवासी मोहल्ला ढोलीखाल को अंबाला रोड से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं।
यह भी पढ़ें: Exclusive: दिल्ली, चंडीगढ़ वालों को भा रहे सहारनपुर के ड्रैगन फ्रूट, किसान हो रहे मालामाल