पुलिस ने बुधवार जलधार के पुत्र अरुण उर्फ संजय को चंदेना कॉलोनी जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया। आरोपी ने पूछताछ करने पर अपने पिता की हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर रस्सी बरामद की है।
पिता की हरकतों से था परेशान
अरुण ने पुलिस को बताया कि वह पिता की हरकतों से परेशान था। पिता का चाल-चलन ठीक नहीं था। कई बार पिता की वजह से गांव में परिवार की बदनामी हुई और परिवार के सदस्यों को माफी मांगनी पड़ी। पिता शराब के नशे में गलत कार्य करता था। इससे पूरा परिवार परेशान हो गया था। इसी के चलते उसने पिता की हत्या की।