हाजी इकबाल का बेटा वाजिद गिरफ्तार।
- फोटो : amar ujala
सहारनपुर में मिर्जापुर थाना पुलिस ने खनन माफिया पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के चौथे बेटे वाजिद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 से गिरफ्तार किया है। वाजिद दुबई भागने की फिराक में था।