फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक साजिश नाकाम: ज्वेलर्स को लूटने से पहले ही मुठभेड़ में दबोचे गए चार बदमाश, असलहा हुआ बरामद

Fri, 19 Aug 2022 05:37 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

सहारनपुर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। ज्वेलर्स को लूटने से पहले ही पुलिस ने चार बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया। उनके पास से असलहा भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के कस्बा चिलकाना के कोहिनूर ज्वेलर्स को लूटने के इरादे से शहर की तरफ से जा रहे बाइक सवार चार बदमाशों को ग्राम पटनी के निकट थाना चिलकाना पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने मुठभेड़ के दौरान धर दबोचा। इनके पास से असलाह भी मिला है। साथ ही कब्जे से मिली एक बाइक भी चोरी की निकली जो इन्होंने बेहट रोड से चोरी की थी और उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी। इस सफलता के लिए एसएसपी ने पुलिस टीम को 21 हजार का पुरस्कार भी दिया है।

विज्ञापन


एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी दी कि सर्विलांस सेल प्रभारी अजब सिंह से थाना चिलकाना प्रभारी सत्येंद्र राय को सूचना मिली थी कि चिलकाना कस्बे के कोहिनूर ज्वेलर्स को लूटने के इरादे से दो अलग-अलग बाइक पर चार बदमाश शहर से आ रहे हैं उनके पास असलाह भी है। पुलिस व स्वाट टीम ने गांव पटनी के पास जंगल में पहुंचकर शहर की तरफ से आ रहे चारों बदमाशों को घेर लिया। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान चारों बदमाशों को दबोच लिया। इनके पास से अवैध असलाह भी बरामद हुआ। साथ ही दो बाइक भी कब्जे में ली गई। 

ये किए गए गिरफ्तार
गुलशेर उर्फ भूत पुत्र शकूर निवासी गांव चकहरेटी थाना जनकपुरी।
आबिद पुत्र महमूद निवासी रसूलपुर पापडेकी थाना गागलहेड़ी हाल निवासी गांव सड़क दूधली थाना जनकपुरी। 
फहीम पुत्र शौकत निवासी मोहल्ला शाहनूर जी थाना कुतुबशेर।
आफताब उर्फ बाबू पुत्र नौशाद निवासी मोहल्ला जाकिर हुसैन कस्बा व थाना चिलकाना।

यह भी पढ़ें: UP: दबंगों ने युवक को बेरहमी से पीटा, परिजनों ने पलायन के पोस्टर लगाकर दी ये चेतावनी, पुलिस पर लगाया बड़ा आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

ज्वेलर्स था निशाने पर
एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि चिलकाना का कोहिनूर ज्वेलर्स दुकान बंद कर सोना चांदी और रुपये लेकर रात में सहारनपुर वापस जाता है। चारों ने बताया कि उन्होंने ज्वेलर्स को लूटने का प्लान बनाया और इसे अंजाम देने को ही चिलकाना आ रहे थे।

बेहट रोड से चोरी की थी बाइक 
एसपी सिटी ने बताया कि बदमाशों के पास से बरामद एक बाइक 15 दिन पूर्व ही इन्हीं चारों बदमाशों ने बेहट रोड से चोरी की थी। इसका मुकदमा भी थाना देहात कोतवाली में दर्ज है और अब इस बाइक से लूट करने के इरादे से ही इस पर बदमाशों ने फर्जी नंबर प्लेट लगाई थी। पकड़े गए बदमाश के अपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है।

ज्वेलर्स की हो सकती थी हत्या 
जिस तरह से बदमाश खुद को भारी असलाह से पूरी तरह लैस करके गए थे और उन्हें इस बात की भी पुख्ता जानकारी थी कि ज्वेलर्स अपनी दुकान बंद कर काफी तादाद में सोना-चांदी और रुपये लेकर वापस लौटता है। ऐसे मे लूट के दौरान यदि ज्वेलर्स बदमाशों का विरोध करता तो बदमाशों के इरादों से साफ जाहिर हो रहा है कि वह उसकी हत्या करने में भी कोई गुरेज ना करते।

कप्तान ने दिया 21 हजार का इनाम 
एसपी सिटी ने बताया कि जिस तरह से पुलिस टीम की मुस्तैदी के चलते एक ज्वेलर्स लुटने से बच गया तो ऐसे में इस सफलता के लिए पुलिस टीम को 21 हजार का इनाम देने की एसएसपी विपिन ताडा ने घोषणा की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें