दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के आवास सहित 21 स्थानों पर सीबीआई का छापा
अमर उजाला
Fri, 19 August 2022
Image Credit : अमर उजाला
सिसोदिया पर यह कार्रवाई आबकारी नीति मामले में हो रही है, सीबीआई की इस कार्रवाई का कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने समर्थन किया है।
Image Credit : ANI
छापामारी की सूचना के बाद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास के बाहर जमा आप के विधायकों और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
Image Credit : फाइल फोटो
वहीं इस बीच सीएम केजरीवाल विदेश के दो अखबारों न्यूयॉर्क टाइम्स और खलीज टाइम्स में छपीं दिल्ली सरकार की दो खबरों पर गर्व महसूस कर रहे हैं।
Image Credit : ANI
विदेश के दो अखबारों में छपीं दिल्ली सरकार की दो खबरों पर भाजपा केजरीवाल सरकार को घेर रही है।
Image Credit : ANI
भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने कहा कि न्यूयॉर्क टाइम्स और खलीज टाइम्स में हूबहू खबर छपी है, कहा कि दोनों अखबारों में छह तस्वीरें लगी हैं, जोकि एक जैसी हैं।
Image Credit : ANI
भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर यह आरोप लगाया है कि दोनों अखबारों में सिसोदिया की खबरें पैसे देकर प्रकाशित करवाई गई हैं।
Image Credit : सोशल मीडिया
आप नेता राघव चड्ढा ने भाजपा नेता कपिल मिश्रा के ट्वीट पर तंज सका है कि भाजपा खुद को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहती है, लेकिन कभी किसी नेता की इन अखबारों में खबर नहीं छपी।
Image Credit : ANI
Janmashtami: कान्हा के दर्शन करने को मथुरा में उमड़ा भक्तों का सैलाब, 50 लाख से अधिक पहुंचे श्रद्धालु