हथियार और कटान का सामान बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक जिंदा संरक्षित पशु, दो मोटरसाइकिल, एक तमंचा, एक जिंदा व एक खोखा कारतूस और कटान में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं।
सीओ देवबंद अभितेष सिंह ने बताया कि बुधवार रात थाना प्रभारी राजकुमार चौहान और गांगनौली चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ शीतलाखेड़ा के पास हाईवे पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान ईंख के खेत से संरक्षित पशु के कराहने की आवाज सुनाई दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। फिलहाल तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।