लकड़ी से लदा ट्रक व गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रामपुर मनिहारान क्षेत्र में बुधवार को पुलिस ने चेकिंग के दौरान लकड़ी से भरे एक ट्रक को पकड़ लिया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार ट्रक में लदी लकड़ी की कीमत छह लाख रुपये बताई गई है। पुलिस आरोपी को अपने साथ थाने ले गई जहां उससे पूछताछ की जा रही हैं।
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान कस्बे की शहरी पुलिया चौक से एक लकड़ी से भरे ट्रक को पकड़ लिया। मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया गया कि पकड़ी गई लकड़ी की कीमत करीब छह लाख रुपए अनुमानित है।
यह भी पढ़ें: बेसबब: गांव की युवती को कोठे पर देख हैरान रह गया युवक, प्यार में देह व्यापार के दलदल से निकाली प्रेमिका, दिल छूं लेंगी ये कहानियां
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आकाश तोमर ने बताया कि पुलिस ने एक सूचना पर कस्बे की शहरी पुलिया चौक से चेकिंग के दौरान एक ट्रक को रोका, जिसमें अवैध रूप से शीशम, आम, नीम की लकड़ियां भरी थीं।
पुलिस ने मंसूर पुत्र मरगूब निवासी मोहल्ला पठाना कस्बा झिंझाना, शामली को गिरफ्तार किया है। जबकि उसका एक साथी शामली निवासी इकबाल ठेकेदार फरार हो गया। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है। वहीं फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।