सहारनपुर में थाना मंडी पुलिस ने चंदे के नाम पर लोगों से रुपये ऐंठने वाले फर्जी दरोगा को गिरफ्तार किया है। आरोपी दरोगा पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों पर रौब जमाता था। फिलहाल पुलिस की आरोपी से पूछताछ जारी है।
पकड़ा गया आरोपी फर्जी दरोगा मोहम्मद शादाब उर्फ अमन पुत्र शौकत अली निवासी राजन लाइन मोहल्ला ढोलीखाल का रहने वाला है। आरोपी पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों पर रौब गालिब करता था और लोगों से चंदे के नाम रुपये मांगता था।