फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमके सहारनपुर के खिलाड़ी

Fri, 22 Jul 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
खुशी मनाते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर। मेरठ में आयोजित 10वीं नेशनल किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता 2016 में सहारनपुर के खिलाड़ियों ने अपना लोहा मनवाया। इसमें खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण, तीन रजत समेत नौ पदकों पर कब्जा किया।
विज्ञापन


मेरठ में 15 से 17 जुलाई तक आयोजित किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड, हरियाणा, मध्यप्रदेश, पंजाब, दिल्ली, केरल समेत 12 राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

इसमें सबसे अधिक पदक प्राप्त कर उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर रहा। दूसरे स्थान पर पंजाब और तीसरे पर हरियाणा रहा। सहारनपुर के खिलाड़ियों ने अपने भार वर्ग में दबदबा बनाया। 
विज्ञापन


पदक तालिका में बालक वर्ग में हर्षित पाहवा ने 29 से 32 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक, 35 से 38 किग्रा भार वर्ग में केशव शर्मा ने स्वर्ग पदक, 51 से 54 किग्रा भार वर्ग में राहुल कुमार ने कांस्य पदक, 55 से 58 किग्रा भार वर्ग में अमन ने कांस्य, 54 से 57 किग्रा भार वर्ग में मनोज कुमार ने कांस्य, 64 से 69 किग्रा भार वर्ग में राहुल ने कांस्य पदक हासिल किया। 

इसके अलावा बालिका वर्ग में अंडर 45 किग्रा भार वर्ग में सुधा ने रजत, 45 से 48 किग्रा भार वर्ग में रजनी ने रजत और 48 से 52 किग्रा भार वर्ग में सुमन ने स्वर्ण पदक जीता। सहारनपुर पहुंचने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया। 

सहारनपुर किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव पंकज कुमार ने बताया जिन खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीते हैं उनका अंतरराष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है, जो भूटान में होगी।

इस दौरान सहारनपुर स्टेडियम के क्रीड़ा अधिकारी अजय कुमार सेठी और सहारनपुर किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष पूजा, उपसचिव बसंत उपाध्याय, राकिब अली, मनोज कश्यप, आदेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें