सहारनपुर के रेलवे स्टेशन पर बुधवार को उस समय यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल रहा जब उन्हें ट्रेन छोड़कर चली गई। दरअसल, ट्रेन के जिस कोच में यात्री बैठे थे, वह अंबाला से रिपेयर के लिए सहारनपुर लाया गया था। स्टेशन पर ही उसे छोड़कर ट्रेन चली गई।
14618 अमृतसर-बनमनखी जनसेवा एक्सप्रेस बुधवार को अमृतसर से चली। इस ट्रेन में पीछे की तरफ अंबाला से एक कोच को जोड़कर रिपेयर करने के लिए सहारनपुर वर्कशॉप भेजा गया। कोच को खाली देखकर सैकड़ों यात्री अंबाला से चढ़ गए। अपने निर्धारित समय से करीब आधे घंटे की देरी से जनसेवा एक्सप्रेस सहारनपुर पहुंची। प्लेटफार्म नंबर तीन पर ट्रेन आकर रुकी्। इसके बाद इस कोच को स्टेशन पर अलग कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: Meerut: याकूब कुरैशी की कंपनी से जुड़े लोगों को नोटिस देने की प्रक्रिया शुरू
ट्रेन पहुंचने के बाद स्टेशन से इस कोच में सवार हुए यात्री बैठे गए और कोच छोड़कर ट्रेन आगे रवाना हो गई। इससे प्लेटफार्म नंबर तीन और चार पर भीड़ बढ़ गई। ट्रेन की हालत इतनी खराब थी कि उसमें यात्री ठसाठस भरे हुए थे। कोच में पैर रखने तक की जगह नहीं थी।
कुछ यात्री दौड़ लगाकर ट्रेन के कोच में जैसे-तैसे कर चढ़ गए, कुछ यात्री ट्रेन चल देने के कारण चढ़ नहीं पाए। जनसेवा एक्सप्रेस के बाद सहारनपुर आई माता वैष्णो देवी कटरा-कामाख्या एक्सप्रेस और अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस में छूटे यात्री बैठे।