फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: सुहागरात पर बोली दुल्हन- बीयर पिलाएगा तो ही हाथ लगाने दूंगी, दूल्हे के होश उड़े... गांजा भी मांगा

सार

सुहागरात पर दूल्हा अपनी दुल्हन को छोड़कर परिवारवालों की ओर दौड़ा और सारी बात बताई। मामला थाने पहुंच गया, जहां दोनों पक्षों के बीच खूब कहासुनी हुई। दूल्हे ने बीयर मांगते हुए दुल्हन का ऑडियो भी सुनाया। 
विज्ञापन
जिद पर अड़ गई दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना जनकपुरी क्षेत्र में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। पत्नी ने पति से सुहागरात पर बीयर और गांजा की मांग कर डाली। इस मामले में दोनों पक्षों ने टीपीनगर पुलिस चौकी पर हंगामा भी किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। एक ऑडियो भी वायरल हो रही है, जिसमें बीयर व गांजा लाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

 

मामला 15 दिसंबर का बताया जा रहा है। देवपुरम में रहने वाले एक युवक की शादी एक पंडित ने बिचौलिया बनकर कराई थी। आरोप है कि पंडित ने युवक पक्ष से 85 हजार रुपये लिए। युवती पंजाब के लुधियाना की रहने वाली है। उसे और उसके परिजनों को फोन कर सहारनपुर बुला लिया गया, जिसके बाद दोनों की शादी हो गई। शाम को दूल्हा-दुल्हन घर पहुंच गए। सुहागरात की सेज सजी थी। पति ने कहा कि बताओ तुम्हे क्या चाहिए, इस पर पत्नी ने बीयर और गांजे की मांग कर डाली। यह सुनकर दूल्हा चौंक गया। पहले तो वह मजाक समझता रहा, लेकिन जब दुल्हन जिद पर अड़ गई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। दुल्हन ने साफ कह दिया कि बीयर पिलाएगा तो ही हाथ लगाने दूंगी। दूल्हा तुरंत भागकर परिवारजनों के पास गया और कहा कि किस नशेड़ी लड़की से मेरी शादी करा दी। 
विज्ञापन

परिवार वालों को यकीन नहीं हुआ। उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसे लेकर परिवार में विवाद खड़ा हो गया। दूल्हे पक्ष ने पुलिस को सूचना दी। 
अगले दिन दुल्हन के परिजनों को भी टीपीनगर पुलिस चौकी बुला लिया गया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। इस मामले में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहे। दूल्हे ने बीयर और गांजा मांगते हुए ऑडियो भी सुनाई। वहीं दुल्हन पक्ष का कहना था कि ऑडियो पुराना है और लड़की अपने दोस्त से बात कर रही थी। 

उधर, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि चार दिन पहले दो पक्ष टीपीनगर पुलिस चौकी के बाहर झगड़ा कर रहे थे। अभी तक हुई जांच में आया है कि ऑडियो में दुल्हन अपने दोस्त से बात कर रही है, जो पुरानी बताई जा रही है। हालांकि इस मामले में किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं आई है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें