फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुला नवविवाहिता की मौत का राज, इस हालत में मिली थी लाश, सदमे में मृतका के परिजन

Tue, 06 Jun 2023 08:16 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नवविवाहिता की मौत का राज खुल गया है। बताया गया कि मृतका की मौत के बाद से परिजन सदमे में हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के देवबंद में मकबरा गांव की नवविवाहिता स्वाति (25) की मौत फंदे पर लटकने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे पर लटकने के कारण दम घुटने से मौत होना आया है। पोस्टमार्टम के बाद मायके में ही मृतका स्वाति का अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन


गौरतलब है कि रविवार की रात मकबरा गांव में नवविवाहिता स्वाति (25) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। महिला का शव कमरे में चुनरी के सहारे फंदे पर लटका मिला था। मृतका के भाई रवि ने कोतवाली में स्वाति के पति सचिन, ससुर बाबूराम और सास प्रेमवती के खिलाफ आईपीसी की धारा 304बी का मामला दर्ज कराया था। 

यह भी पढ़ें: बिजनौर में हादसा: दुनिया से चला गया परिवार का इकलौता सहारा, रोते हुए बेहोश हुई मां, गांव में मचा कोहराम
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे से लटकने पर मौत होना आया है। 

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: जमीन के विवाद को लेकर तीखी नोकझोंक, मौके पर BJP MLC, घर में घुसे बदमाश, 20 हजार की लूट

कोतवाल एचएन सिंह ने बताया कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। आरोपी जल्द पुलिस के शिकंजे में होंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें