सहारनपुर जनपद के रामपुर मनिहारान में अवैध रूप से हथियार लहराते हुए डांस करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने वीडियो वायरल करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास अवैध हथियार भी बरामद किया है।
कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने अवैध हथियार के साथ डांस कर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाले थाना क्षेत्र के गांव लंढौरा गुर्जर निवासी दीपचंद को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से अवैध हथियार भी बरामद किया है। प्रमोद कुमार ने बताया कि युवक के खिलाफ करवाई की जा रही है।