यहां भी बिगड़ी लोगों की तबीयत
कुट्टू के आटे से केवल गागलहेड़ी के हरिया बांस या इंदिरा कॉलोनी ही में माता के भक्तों की तबीयत नहीं बिगड़ी है। जिले में अन्य जगहों से भी ऐसी सूचनाएं मिली हैं। मिशन कंपाउंड में एक ही परिवार के आठ लोगों, शिवाजी नगर में एक परिवार के तीन लोगों और गुरुद्वारा रोड पर अनेक लोगों की तबीयत बिगड़ गई, लेकिन उनको भर्ती की नौबत नहीं आई।
मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई हो
स्वामी कालेंद्रानंद महाराज का कहना है कि कुट्टू के आटे को प्रसाद माना जाता है। कुट्टू के आटे में मिलावट मां के भक्तों के साथ अन्याय तो है ही साथ ही उनकी जिंदगी से खिलवाड़ भी है। मिलावटखोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जानी चाहिए।
यह भी पढ़ें: याकूब पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी: पूर्व मंत्री को 24 घंटे में भेजना था नोटिस का जवाब, फैक्टरी से पकड़ा गया था पांच करोड़ का मीट
यह मां के भक्तों पर ज्यादती है
श्री बगलामुखी मंदिर के अधिष्ठाता आचार्य रोहित वशिष्ठ का कहना है कि कुट्टू का आटा जैसे प्रसाद में मिलावट करना गंभीर मामला है। संबंधित विभाग को मिलावटखोरों के विरुद्ध कार्रवाई कर उन्हें सख्त सजा भी दिलानी चाहिए।
मिलावटखोरों के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जाते रहे हैं। जिला अधिकारी के निर्देश पर सोमवार से अभियान शुरू किया गया है। कई जगहों से कुट्टू के आटे और अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।
- रणधीर सिंह, जिला अभिहित अधिकारी