फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर : लापता हुए तीनों भाई-बहन सुरक्षित बरामद, ऐसे पहुंच गए थे दिल्ली, जानें पूरा मामला

Fri, 15 Apr 2022 10:38 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

लापता तीनों भाई-बहनों को पुलिस ने दिल्ली से बरामद कर लिया। ये तीनों भाई-बहन ट्रेन से दिल्ली पहुंच गए थे। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जिले में 20 दिन पूर्व गांव संतागढ़ से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए तीनों भाई-बहनों को देहात कोतवाली पुलिस ने दिल्ली से बरामद कर लिया। तीनों बच्चे ट्रेन में बैठकर दिल्ली पहुंच गए थे, जहां पर जीआरपी ने इन्हें बालगृह भिजवाया था। पुलिस ने बच्चों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन


एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि 22 मार्च को देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव संतागढ़ निवासी जितेंद्र ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जितेंद्र ने बताया था कि उसकी 12 वर्षीय पुत्री जिया, आठ वर्षीय पुत्री दीपा और छह वर्षीय पुत्र जीत घर के बाहर खेल रहे थे। इसके बाद से वे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। एसपी सिटी ने बताया कि बच्चों की बरामदगी को तीन टीमों को लगाया गया था। एक टीम मुरादाबाद, बिजनौर, दूसरी टीम देहरादून और गुरुग्राम व तीसरी टीम दिल्ली में बच्चों की तलाश कर रही थी।

यह भी पढ़ें: मिन्नतें करता रहा मासूम: बेटे के आंसू देखकर भी नहीं पसीजा हैवान पिता का दिल, पत्नी पर आखिरी सांस तक किए ताबड़तोड़ वार, तस्वीरें
विज्ञापन


एसपी सिटी ने बताया कि शुक्रवार की शाम देहात कोतवाली पुलिस टीम ने दिल्ली में जीआरपी से संपर्क किया। तब, वहां के अधिकारियों ने बताया कि तीन बच्चे 20 दिन पहले ट्रेन से उतरे थे, लेकिन वह अपने बारे में कुछ नहीं बता पा रहे थे। इनको बालगृह में रखवाया गया है। जीआरपी ने फोटो देखकर तीनों बच्चों की शिनाख्त की।
विज्ञापन


इसके बाद दिल्ली से देहात कोतवाली पुलिस ने दीपा, जिया, जीत को बालगृह से बरामद कर लिया। इसके पश्चात परिजनों को दिल्ली बुलाकर देर रात उनके सुपुर्द कर दिया।

यह भी पढ़ें: बीटेक स्टूडेंट मर्डर केस में बड़ा खुलासा: कॉलेज में चलती थी सिपाही के बेटे की गुंडागर्दी, पूछताछ में उगला वारदात का असली सच

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें