फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष का एलान, काले झंडे दिखाकर करेंगे सीएम योगी का विरोध, ये हैं बड़ी मांगें

Mon, 17 May 2021 10:33 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सीएम योगी के दौरे से पहले समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष ने बड़ा एलान किया है। अब्दुल गफूर ने कहा सीएम योगी को काले झंडे दिखाकर विरोध किया जाएगा। जानिए आखिर इनकी मांगें क्या हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अब्दुल गफूर ने विभिन्न मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहारनपुर आगमन पर काले झंडे दिखाकर विरोध करने की घोषणा की है। उन्होंने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होने, दवाइयों एवं ऑक्सीजन की किल्लत होने सहित कई आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


मीडिया को जारी बयान में अब्दुल गफूर ने कहा कि दिल्ली बॉर्डर पर किसान पिछले छह महीने से आंदोलनरत हैं। लेकिन सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं कर रही है। कहा कि बेरोजगारी चरम पर होने, महंगाई बढ़ने, कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं होने, ऑक्सीजन आपूर्ति सुचारु करने, आजम खान की रिहाई कराने, किसानों का बिजली बिल माफ करने, बच्चों की स्कूल फीस माफ करने और कोरोना संक्रमण से मरने वालों के परिवार को दस-दस लाख रुपये का मुआवजा दिलाने सहित अन्य मांग की हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महंगाई बढ़ने से अभिभावकों पर दोहरी मार पड़ रही है। साथ ही कहा कि आज मुख्यमंत्री के आगमन का काले झंडे दिखाकर विरोध किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें