फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद: जमीयत उलमा-ए-हिंद ने किया एलान, जमीयत लड़ेगी मौलाना कलीम सिद्दीकी का केस

Wed, 22 Sep 2021 09:36 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

देवबंद से जमीयत-ए-हिंद ने मौलाना कलीम सिद्दीकी का केस लड़ने का एलान किया है। इसके लिए अधिवक्ताओं का पैनल तैयार किया गया है। जबरन धर्मांतरण व विदेशों से फंडिंग के आरोप में मंगलवार की रात यूपी एटीएस ने मेरठ से मौलाना कलीम सिद्दीकी सहित चार अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
धर्मांतरण का मामला: मौलाना कलीम सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी एटीएस द्वारा जबरन धर्मांतरण के आरोप में मेरठ से गिरफ्तार किए गए मौलाना कलीम सिद्दीकी का केस जमीयत उलमा-ए-हिंद ने लड़ने का एलान किया है। इसके लिए अधिवक्ताओं का पैनल तैयार किया गया है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने उम्मीद जताई कि जल्द ही इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। जबरन धर्मांतरण व विदेशों से फंडिंग के आरोप में मंगलवार की रात यूपी एटीएस ने मेरठ से मौलाना कलीम सिद्दीकी सहित चार अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था। जिन्हें यहां से लखनऊ ले जाया गया। 

यह भी पढ़ें: मौलाना के खौफनाक राज: पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री सना खान का निकला ये कनेक्शन, जांच में और भी खुले बड़े राज
विज्ञापन


वहीं मौलाना कलीम की गिरफ्तारी के बाद से ही इस्लामिक हल्कों में हलचल मची हुई है। बुधवार को जमीयत के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने एलान किया कि जमीयत की महाराष्ट्र इकाई इस केस की मजबूती के साथ पैरवी करेगी। सीनियर अधिवक्ता अबूबकर सबाक के नेतृत्व में वकीलों का पैनल बनाया गया है। बुधवार को उनके वकीलों ने बहस की। जिसके चलते कोर्ट ने मौलाना कलीम सिद्दीकी की रिमांड की मांग को खारिज कर दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई की जल्द ही सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: धर्मांतरण का जाल: कई मदरसों को फंडिंग करता है बीएससी पास मौलाना कलीम, लोगों को ऐसे करता था भ्रमित

वहीं, फतवा ऑनलाइन के चेयरमैन मौलाना मुफ्ती अरशद फारुकी ने मौलाना कलीम की गिरफ्तारी पर कहा कि कभी भी किसी व्यक्ति का जबरन धर्म परिवर्तन नहीं कराया जा सकता है। यह केवल आस्था से जुड़ा मामला होता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें