फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

UP: दिल-दहलाने वाली वारदात, एक व्यक्ति ने छुरी से काटी खुद की गर्दन, पति को लहूलुहान हालत में देख पत्नी बेहोश

Sun, 19 Feb 2023 03:05 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : देवबंद में एक दिल-दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने छुरी से खुद की गर्दन काट ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पति को लहूलुहान हालत में देख पत्नी बेहोश हो गई।
मृतक का फाइल फोटो और बरामद छुरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के देवबंद में नगर के मोहल्ला बेरुन कोटला में दिल-दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां रविवार को एक व्यक्ति ने पत्नी से विवाद के बाद छुरी से गला रेतकर खुदकुशी कर ली। व्यक्ति का शव मकान की छत पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 



मोहल्ला बेरुन कोटला स्थित नई कॉलोनी निवासी असलम पुत्र असगर (38) राजमिस्त्री था। जो परिवार के साथ कॉलोनी में रहता था। रविवार को असलम ने घरेलू कलह के चलते छत पर जाकर छुरी से गर्दन काट ली। अधिक खून बहने की वजह से असलम की मौके पर ही मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें: मेरठ: पुलिस कस्टडी से फरार हुए दो बदमाश, अफसरों में मचा हड़कंप, आरोपियों ने तीन घंटे में की थी पांच वारदात


वहीं काफी देर बाद मृतक की पत्नी छत पर पहुंची तो असलम को खून से लथपथ देख उसकी चीख निकल गई। जिससे वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलने पर सीओ रामकरण और इंस्पेक्टर एचएन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। साथ ही परिजनों व मोहल्लावासियों से पूछताछ की। पुलिस ने मौके से छुरी भी बरामद की है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: दोस्त की बहन से प्रेम विवाह, थाने में बेटी को पति के साथ देख मां बेहोश, पर नहीं पसीजा दिल

बताया जाता है कि सुबह किसी बात को लेकर असलम की अपनी पत्नी से कहासुनी हो गई थी। माना जा रहा उसने इसी के चलते यह कदम उठाया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। 

और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें