कहीं कार्रवाई तो कहीं निर्माण की छूट
विकास प्राधिकरण समय-समय पर अवैध कॉलोनियों और निर्माणों पर कार्रवाई करता रहा है, लेकिन महानगर के अनेक हिस्से ऐसे हैं, जहां वर्षों से धड़ल्ले के साथ अवैध निर्माण चल रहे हैं। शकलापुरी मार्ग पर बीते पांच साल में 50 से अधिक व्यवसायिक निर्माण अवैध रूप से किए जा चुके हैं, जिनमें गोदाम तक शामिल हैं। साथ ही छह अवैध कॉलोनियां भी हैं। संबंधित अभियंता तीन साल से अवैध निर्माणकर्ताओं को नोटिस जारी करने की बात कहते आ रहे हैं, लेकिन कार्रवाई कोई नहीं हुई।
यह भी पढ़ें: फिल्मी सीन: तेंदुए के आगे भागकर बचाई जान, कुछ देर के लिए थम गई थीं दो युवकों की सांसें, देखें तस्वीरें
ट्रॉनिका सिटी अवैध कॉलोनी है, जिसमें हुए अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की गई है। जानकारी मिली है कि कार्रवाई में एक प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहा निर्माण भी ध्वस्त हुआ है, जिसकी पहले जानकारी नहीं थी। मौके पर गए अभियंताओं से जवाब मांगा गया है।
- आशीष कुमार, उपाध्यक्ष, सहारनपुर विकास प्राधिकरण