सहारनपुर में जिला उपभोक्ता प्रतितोष आयोग ने शहर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रभात वर्मा को चिकित्सीय लापरवाही का दोषी मानते हुए दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा उन्हें पीड़िता को इलाज पर हुए खर्च 1.64 लाख भी ब्याज सहित लौटाने का आदेश दिया। वाद व्यय के रूप में पीड़िता को 10 हजार अतिरिक्त मिलेंगे।