सहारनपुर जनपद में बड़गांव के गांव चंदपुर मजबता में रुपये देने जा रहे दूधिया से तीन लोगों ने हमला कर 50 हजार की नगदी छीन ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने तीन लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
बुधवार की शाम चार बजे गांव चंदपुर निवासी दूधिया बसंत पुत्र राजबीर गांव के ही एक व्यक्ति को रुपये देने जा रहा था। आरोप है कि गांव के ही टेंपो चालक ब्रहमपाल व उसके दो अन्य साथियों ने उसके आगे अपना टेंपो खड़ा करके मारपीट कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर हमलावर उससे 50 हजार की नगदी छीनकर मौके से फरार हो गए।