फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News : अदालत ने कुख्यात मोबीन काला को सुनाई 10 साल की सजा, एटा जेल में है बंद

Tue, 21 Feb 2023 09:28 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : अदालत ने कुख्यात मोबीन काला को 10 साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया है। बताया गया कि कुख्यात आरोपी एटा जेल में बंद है।
विज्ञापन
कोर्ट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में अपर सत्र न्यायधीश कक्ष संख्या-8 महेश कुमार ने जनपद के कुख्यात अपराधी मोबीन काला को जानलेवा हमले के मामले में 10 साल का कारावास और 62,500 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। मोबीन काला काफी समय से जनपद एटा की जेल में बंद है।

विज्ञापन


सहायक शासकीय अधिवक्ता विक्रम सिंह वर्मा ने बताया कि 23 मार्च 2015 को स्वॉट टीम के प्रभारी संजय पांडे को सूचना मिली की देवबंद में मुठभेड़ के दौरान एक अपराधी सहारनपुर की ओर भागा है। पुलिस ने उसकी तलाश में पेपर मिल रोड रेलवे क्रॉसिंग पार की तो शेखपुरा की तरफ से नीली पल्सर पर आते हुए एक युवक दिखा। पुलिस ने रोका तो उसने पुलिस पर रिवॉल्वर से फायरिंग करना शुरू कर दिया। वहीं पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अपराधी को मौके से पकड़ लिया।

वहीं पुलिस की जांच में उसकी शिनाख्त कुख्यात 50 हजार के इनामी मोबीन काला निवासी गुर्जरवाडा देवबंद के रूप में हुई। उसके पास से हथियार व रुपये बरामद हुए। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या के प्रयास आदि धाराओं में आरोप पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: मेरी नहीं तो किसी की न होगी साक्षी, प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने खुद को दी खौफनाक मौत, सामने आई वजह
विज्ञापन


सहायक शासकीय अधिवक्ता विक्रम सिंह वर्मा ने बताया कि मामले की सुनवाई के उपरांत साक्ष्य और गवाहों के आधार पर दोषी पाते हुए अपर सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-8 महेश कुमार ने मोबीन काला को 10 साल के कारावास और 62,500 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।

यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: आज शादी के बंधन में बंधेंगी अंतर्राष्ट्रीय पहलवान दिव्या काकरान, देखें हल्दी-मेहंदी की तस्वीरें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें