शाहजहांपुर में तैनात है आरोपी सिपाही
योगेंद्र सिंह शाहजहांपुर में तैनात बताया जा रहा है और धामपुर बिजनौर का रहने वाला है। मामले को लेकर नजीबाबाद और सहारनपुर जीआरपी सीमा विवाद में उलझी है। वहीं मामला पुलिस जुड़ा होने के कारण रफा-दफा करने की कोशिश भी की जाती रही। आरोपी पुलिसकर्मी योगेंद्र कुमार का कहना है कि उसने अपना बैग बैठने के लिए महिला की सीट पर रखा था, तभी उसने बैग को नीचे फेंक दिया। सिपाही ने छेड़छाड़ की घटना से इंकार किया है।
यह भी पढ़ें: CM Yogi in Bijnor: वंदे मातरम से हुई भाषण की शुरुआत, योगी बोले- पहले होते थे दंगे, अब यूपी में हो रहा निवेश
मामले की जानकारी है, लेकिन यह मामला नजीबाबाद क्षेत्र में हुआ है। इसलिए यहां से इसका कोई लेना देना नहीं है। जो भी कार्रवाई करेगी नजीबाबाद जीआरपी करेगी।
- प्रीता सिंह, प्रभारी निरीक्षक, थाना जीआरपी सहारनपुर