फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बाबा बंशी वाले की विरासत को लेकर संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल, गांव में पुलिस फोर्स तैनात

Wed, 14 Jul 2021 11:16 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

बाबा बंशी वाले की विरासत को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। संघर्ष में आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में बाबा बंशी वाले के देवलोक गमन के पश्चात उनकी विरासत को लेकर गांव में दो पक्षों में जमकर संघर्ष हो गया। संघर्ष में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। घायलों का सरसावा सीएचसी में उपचार कराया गया है। 

विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि संघर्ष के दौरान एक पक्ष ने अवैध हथियारों से फायरिंग भी की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंची और मामले की जानकारी ली। वहीं तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। 

ग्रामीणों ने बताया कि एक पक्ष के लोग बाबा की अस्थियां हरिद्वार ले जाकर वहां समाधि बनवाना चाहते हैं, जबकि दूसरा पक्ष चाहता है कि अस्थियां सरसावा के गांव सोराना स्थित मंदिर परिसर में ही रहें और यही पर समाधि स्थल बने। इसी बात को लेकर बुधवार सुबह दोनों पक्ष के लोग आमने सामने आ गए और संघर्ष हो गया। संघर्ष में घायल हुए लोगों को सरसावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर उपचार कराया गया। उधर, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें