उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में निकाय चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते बसपा जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद द्वारा नानौता निवासी पूर्व मंडल कोऑर्डिनेटर जगपाल सिंह व नगर सेक्टर अध्यक्ष जितेंद्र कुमार को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन
बताया गया है कि दोनों नेता नगर निकाय चुनाव में नानौता में निर्दलीय प्रत्याशी रुमाना खान के लिए प्रचार प्रसार में लगे थे, जबकि बसपा ने यहां से निशात फातमा को अपना प्रत्याशी बनाया है।