सहारनपुर के अंबेहटा के गांव टिडोली निवासी एक युवक की हरियाणा में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक के ताऊ इकराम ने बताया कि उनका भाई इस्लाम यमुनानगर (हरियाणा) में रहकर एक फैक्टरी में काम करता है।
विज्ञापन
वहीं पर उनका भतीजा सोनू उर्फ सैफ दिल्ली पुलिस की तैयारी कर रहा था। बीती रात जब वह जिम करने के बाद बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था तो मुख्य मार्ग पर आते हुए अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे सैफ घायल हो गया।
उधर, मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। मंगलवार को टिडोली में रह रहे मृतक के परिवार के लोग शव को लेने के लिए यमुनानगर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।