सहारनपुर के देहात कोतवाली क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की दो माह पूर्व ही शादी हुई थी। बताया गया कि युवक के सिर में चोट लगी है। अगर हेलमेट लगाया होता तो उसकी जान बच सकती थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।