फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News : दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, एक की मौत और दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल

Thu, 09 Feb 2023 05:39 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
सड़क हादसा (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के बेहट में गंदेवड़-चिलकाना रोड पर गांव हथौली के पास दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और मृतक के शव का पंचनामा भरकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। घायल की शिनाख्त नहीं हो सकी।

विज्ञापन


सहारनपुर के थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के शकलापुरी निवासी मोहम्मद कैफ पुत्र इरफान अपने परिवार की एक महिला के साथ कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव सलेमपुर गदा में शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था। वापस लौटते समय हथौली गांव के पास उसकी बाइक की सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में मोहम्मद कैफ व दूसरी बाइक पर सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। 

यह भी पढ़ें: PHOTOS : अर्जेंटीना से हस्तिनापुर पहुंचा पर्यटक सैलानियों का ग्रुप, इतिहास जानकर बोले- इंडिया इज द ग्रेट
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को सीएचसी ले गई, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान कैफ की मौत हो गई। सूचना पर मृतक के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। परिजनों के आग्रह पर पुलिस ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के मृतक के शव को उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News: पुलिस लाइन में तैनात दरोगा ने गोली मारकर की आत्महत्या, अधिकारियों में मचा हड़कंप 

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार पांडेय ने बताया कि परिजनों के कानूनी कार्रवाई से इंकार करने पर शव उन्हें सौंप दिया गया है, जबकि घायल व्यक्ति की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी। उसके बारे में पता लगाया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें