फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: देवबंद में पलटी डबल डेकर बस, मची चीख-पुकार, बच्ची और महिला की मौत, 15 लोग घायल

Thu, 26 Aug 2021 11:42 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

देवबंद में एक दर्दनाक हादसा हो गया। डबल डेकर बस पलटने से एक बच्ची समेत दो की मौत हो गई, जबकि हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
बस को जेसीबी से सीधा कराया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के कोतवाली देवबंद क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां मुजफ्फरनगर-सहारनपुर हाईवे पर साखन खुर्द नहर के निकट बुधवार देर रात डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान बस में चीख-पुकार मच गई। वहीं हादसे में 12 साल की बच्ची और एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


बताया गया कि बस चालक बदायूं से मजदूरों को लेकर चंडीगढ़ जा रहा था। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। रात ही में मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और जेसीबी की मदद से बस को सीधा कराया गया।

हादसे में इनकी हुई मौत, ये हुए घायल
इस हादसे में पूजा (25 वर्ष) पत्नी सुरजीत निवासी भूराबास थाना बिलारी मुरादाबाद और सोनम (12 वर्ष) पुत्री चन्द्रपाल निवासी ढक्का रोड थाना मंझौल मुरादाबाद की मौत हुई है। इसके अलावा रोहणी पुत्री चन्द्रपाल और भुवनेश आदि सहित 15 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि बस की रफ्तार तेज होने व अनियंत्रित होने के कारण हादसा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें