फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: नवजात बच्ची को झाड़ियां में फेंका, नोचते रहे कुत्ते-रोती रही मासूम, राहगीरों ने बचाई जान

Sat, 22 Nov 2025 10:42 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर के भागुवाला गांव में झाड़ियों में एक नवजात बच्ची घायल अवस्था में मिली। राहगीरों ने रोने की आवाज सुनकर उसे कुत्तों से बचाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नवजात को अस्पताल भिजवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
- फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाकंभरी क्षेत्र में मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई, जहां झाड़ियों में एक नवजात बच्ची घायल अवस्था में मिली। राहगीरों ने रोने की आवाज सुनकर झाड़ियों में तलाश की तो बच्ची कुत्तों के बीच पड़ी दिखाई दी।

 

राहगीरों ने तुरंत बच्ची को कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया और पुलिस व स्थानीय लोगों को सूचना दी। मिर्जापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को सुरक्षित अस्पताल भिजवाया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 22 नवम्बर को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की। पुलिस आसपास के घरों और क्षेत्र की महिलाओं से पूछताछ कर रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि हाल ही में किसने प्रसव कराया है या कोई संदिग्ध गतिविधि हुई है।
 
स्थानीय लोगों में चर्चा है कि किसी ने सामाजिक बदनामी के डर से ऐसा कदम उठाया हो सकता है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में है। फिलहाल नवजात सुरक्षित है और उपचार जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें