फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder in Saharanpur: नहीं कांपे हाथ, बड़े भाई की छाती पर छुरे से किए वार, घायल ने तड़पकर तोड़ा दम

Thu, 15 Jun 2023 07:29 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Murder in Saharanpur : बड़े भाई की हत्या करते वक्त छोटे भाई के हाथ तक नहीं कांपे। उसने छुरे से अपने बड़े की छाती व चेहरे पर कई वार किए, जिसके बाद तड़पकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सहारनपुर में एक युवक ने बड़े भाई की हत्या कर दी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में गंगोह क्षेत्र के गांव ताताहेड़ी में दो सगे भाइयों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। गुस्साए छोटे भाई प्रदीप ने बड़े भाई संदीप की छुरे से गोदकर हत्या कर दी और फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया। घायल हत्यारोपी को सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामले में तीसरे भाई ने आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


कोतवाली गंगोह के गांव ताताहेड़ी निवासी रामपाल के पांच पुत्र हैं। इनमें से दो पुत्र गांव में एक जगह, जबकि तीन पुत्र संजय, संदीप और प्रदीप गांव में दूसरी जगह पर बराबर-बराबर में रहते हैं। मृतक संदीप के भाई संजय ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बुधवार शाम संदीप और प्रदीप कमरे में मुर्गा बना रहे थे। इसी बीच उनमें किसी बात को लेकर विवाद हो गया और दोनों एक दूसरे से लड़ते हुए उसके घर में आ गए। वह अपने घर में ऊपरी मंजिल पर था। इतने वह नीचे आ पाता, प्रदीप ने छुरे से संदीप की छाती और चेहरे पर कई वार किए और वहां से फरार हो गया। संदीप लहूलुहान होकर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: Accident in Baghpat:  बाइकों की भिड़ंत में बुझे तीन घरों के चिराग, एक घायल, परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर गंगोह कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा फॉरेंसिक टीम के साथ गांव पहुंचे और जांच की। पुलिस ने आरोपी को भी पकड़कर छुरा भी बरामद कर लिया है।

जमीन का विवाद आ रहा सामने
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि हत्यारोपी भी घायल था, इसलिए उसे सीएचसी और वहां से जिला अस्पताल ले जाया गया। बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में जमीन के विवाद की बात सामने आ रही है। हत्यारोपी के बयान के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। हत्यारोपी को अस्पताल से छुट्टी के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें: दुनिया छोड़ गए जिगर के टुकड़े: पल भर में टूट गईं तीन युवकों की सांसें, हादसा देख कांप उठी लोगों की रूह

पत्नी से चल रहा था विवाद
मृतक संदीप विवाहित था लेकिन, विवाद के चलते उसकी पत्नी तीन बच्चों सहित अपने मायके में रह रही है। हत्यारोपी प्रदीप अविवाहित है। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों भाइयों में अक्सर झगड़ा होता रहता था और संदीप की पत्नी भी इसी वजह से उसे छोड़कर चली गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें