फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: हॉस्पिटल में पहुंचा बंदर, डॉक्टर को हटाकर चेयर पर बैठा, मरीजों के पर्चे किए चेक, देखें वीडियो

Thu, 19 Jun 2025 08:25 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

Enchanting monkey: लखनौती रोड स्थित निजी अस्पताल का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें बंदर डॉक्टर के केबिन में जाकर खुद मरीजों के पर्चे देखने लगा।
विज्ञापन
पेन उठाकर मरीजों के पर्चे चेक करता बंदर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक निजी अस्पताल में बंदर डॉक्टर के केबिन में घुस गया। टेबल पर बैठकर पेन उठाया और मरीजों के पर्चे चेक करने लगा। इसके बाद वह डॉक्टर कुर्सी पर बैठ गया। डॉक्टर और मरीज उसे कौतुहल भरी नजर से देखते रहे। इस घटना का रोचक वीडियो वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

डॉक्टर की चेयर पर बैठा बंदर। - फोटो : अमर उजाला
गंगोह में लखनौती रोड स्थित एक निजी अस्पताल में उस वक्त अजीब नजारा देखने को मिला, जब एक बंदर अचानक डॉक्टर के केबिन में घुस आया। वायरल वीडियो में वह डॉक्टर की टेबल पर बैठकर दवाइयों की जांच करता दिखा। डॉक्टर ने उसे केला देने की कोशिश की, लेकिन बंदर ने नहीं लिया। वह उठकर डॉक्टर की चेयर पर बैठ गया। केबिन में मौजूद मरीजों को उसने कोई नुकसान नहीं पहुंचाया और थोड़ी देर बाद ही शांति से चला गया। इस मजेदार घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें