फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: जल्द मिलेगी बस अड्डे की सौगात, जनप्रतिनिधियों ने गिनवाईं जिले में हुए विकास कार्यों की उपलब्धियां

Sat, 25 Mar 2023 06:51 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : जनप्रतिनिधियों ने जिले हुए विकास कार्यों की उपलब्धियां गिनवाईं। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिले को जल्द अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस बस अड्डे की सौगात मिलेगी।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश की योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर जनप्रतिनिधियों ने जिले में हुए विकास कार्यों की उपलब्धियां गिनवाईं। उन्होंने सहारनपुर जिले में चहुंमुखी विकास होने के साथ ही जल्द अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस बस अड्डे का निर्माण कराने का दावा किया है।

विज्ञापन


शनिवार को सर्किट हाऊस में पत्रकार वार्ता के दौरान पहले एलईडी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भाषण सुनाया गया, जिसमें उन्होंने प्रदेश में हुए कार्यों की जानकारी दी। इसके बाद नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि महानगर सहित जिलेभर में अनेक विकास कार्य हुए हैं। विधायक निधि से शहर में अनेक कार्य कराए गए। इसके अलावा कोर्ट रोड पुल का सुंदरीकरण हो रहा है। गोविंदनगर में पार्क बना है। कोरोना काल से बंद पड़ी 17 ट्रेनों को चालू कराया गया है। रेलवे स्टेशन पर सुविधाएं बढ़ाई गई हैं। 

पिलखनी स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में जल्द एमआरआई और सिटी स्कैन सुविधा शुरू होगी। मां शाकंभरी देवी मंदिर के क्षेत्र के सुंदरीकरण के लिए सरकार ने बजट में 50 करोड़ रुपये दिए हैं। उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में जनपद से 401 निवेशकों द्वारा 31021.98 करोड़ के एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। पेयजल, सड़कों के चौड़ीकरण, नए पुलों का निर्माण सहित अनेक विकास कार्य हुए हैं। देवबंद में एटीएस कमांडों सेंटर का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके साथी मां शाकुंभरी देवी विश्वविद्यालय कार्य भी जल्द पूरा होगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भाई-बहन मर्डर केस: पूर्व पार्षद के खुले ऐसे राज, पुलिस अफसर भी हैरान, देशद्रोह का आरोपी रहा है सऊद

विज्ञापन

गंगोह विधायक कीरत सिंह ने कहा कि लोगों की मांग के अनुरूप जल्द अंतरराज्यीय बस अड्डा शहर में बनेगा। इसको लेकर सभी जनप्रतिनिधि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिल चुके हैं। उनके क्षेत्र की चीनी मिलों का शत-प्रतिशत गन्ने का भुगतान कराया गया। इसके अलावा भविष्य में भी कई विकास कार्य प्रस्तावित हैं। रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि कल्लपुर पुल का निर्माण कार्य पूरा हुआ है। पूर्व में बने एक्सप्रेस-वे उनकी विधानसभा क्षेत्र से होकर निकले हैं। इसके साथ ही नए एक्सप्रेस वे भी उनकी विधानसभा क्षेत्र से ही होकर निकलेंगे। जल्द क्षेत्र में स्पोर्ट्स और इंजीनियर कॉलेज भी बनेगा। 

नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी ने कहा कि उनकी विधानसभा में ही सरसावा से एयरपोर्ट शुरू होगा, जिसका कार्य अंतिम चरण में है। कुतुबपुर में राजकीय इंटर कॉलेज का निर्माण हुआ है। सहारनपुर-नकुड़-अंबेहटा मार्ग के चौड़ीकरण की हरी झंडी शासन से मिल चुकी है, जिस कार्य शुरू हो चुका है। जिले में अमृत सरोवर तालाब बनाए गए। प्रदेश की भाजपा सरकार जनपद को कई सौगात दी। इसके अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कों व राजकीय कॉलेजों के निर्माण, बेरोजगारी खत्म करने की दिशा में काम हुआ है।

यह भी पढ़ें: पूर्व पार्षद के प्यार में हुई अंधी: तड़पते रहे जिगर के टुकड़े... पर हत्या होते देखती रही मां, नहीं पसीजा दिल

इस दौरान जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार, जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक जगपाल सिंह, गौरव गर्ग, राजकुमार राजू मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें