बागपत जनपद के रमाला क्षेत्र के अशरफाबाद थल गांव से लापता मुन्ना का शव 14 दिन बाद कंडेरा गांव के पास कृष्णा नदी के चेक डैम में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
रमाला थाना क्षेत्र के कंडेरा गांव में शनिवार को कृष्णा नदी पर बने चेक डैम में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने शव देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस ने कराई पहचान
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया। बाद में पहचान कराई गई तो मृतक की शिनाख्त अशरफाबाद थल गांव निवासी मुन्ना पुत्र उमरदीन (60) के रूप में हुई।
14 दिन से था लापता
जांच अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि मुन्ना बीते 14 दिनों से लापता था। उसकी गुमशुदगी रमाला थाने में दर्ज कराई गई थी और पुलिस परिजनों के साथ लगातार उसकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
पुलिस के अनुसार शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है और संभवतः बहते हुए नदी के चेक डैम में फंस गया था। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।