फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: देवेंद्रनगर में घर में घुसे बदमाश, दो साल की बच्ची को गन प्वाइंट पर लेकर लूटे जेवर और नगदी

Thu, 26 Mar 2026 08:48 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

जनता रोड स्थित देवेंद्र नगर में किराए के मकान में रजत अपनी पत्नी काजल व बच्ची के साथ रहते हैं। दो बदमाश घर में घुसे और काजल की कनपटी पर तमंचा लगाकर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। लोगों ने दो संदिग्धों को पकड़कर पुलिस को सौंपा है। 
विज्ञापन
वारदात के बाद घर में सहमे बैठी महिलाएं व बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना जनकपुरी क्षेत्र के देवेंद्र नगर में दो वर्ष की बच्ची को गन प्वाइंट पर लेकर नकाबपोश बदमाश ने महिला से कानों के सोने के कुंडल, मंगलसूत्र, मोबाइल व दस हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़िता से घटना के संबंध में जानकारी ली है। दो संदिग्ध युवकों को पकड़कर पुलिस को भी सौंपा गया है।
विज्ञापन

 

जनता रोड स्थित देवेंद्र नगर में रजत अपनी पत्नी काजल व दो साल की बच्ची के साथ किराए के घर में रहते हैं। बुधवार को एक नकाबपोश बदमाश घर में घुस आया। उस समय काजल अपनी बेटी के साथ कमरे में थी। युवक ने आते ही तमंचा बच्ची की कनपटी पर लगा दिया। उसके बाद उसने महिला से मोबाइल और कानों के कुंडल, मंगलसूत्र उतरवा लिए। इसके बाद उसने अलमारी की चाबी मांगी, जिस पर काजल ने कहा कि बाहर ही रखी है।
 

इतना कहते ही काजल ने बदमाश को धक्का देकर खुद को कमरे में बंद कर लिया। बदमाश जाते जाते अलमारी से दस हजार रुपये भी उठा ले गया। कुछ देर बाद काजल ने शोर मचाया तो आसपास के लोग व महिलाएं मौके पर जमा हो गए। पुलिस को सूचना दी गई, जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी ली। रजत के अनुसार सोने के जेवरों की कीमत एक लाख 35 हजार रुपये है। रजत ने बताया कि वह नुमाइश कैंप में एक ज्वेलरी शॉप पर कम करता है।
 
विज्ञापन

रजत राणा के बड़े भाई शेखर राणा ने बताया कि घटना के दौरान घर के पास घूम रहे दो संदिग्ध युवकों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया गया है। परिजनों की ओर से तहरीर पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने बताया कि युवकों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें