पुराना कलसिया रोड पर लकड़ी का कारखाना चल रहा है। सोमवार को कारखाने से धुआं और आग की लपटें उठीं। लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब 50 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन कारखाने में रखा सामान जलकर राख हो गया। अनुमान है कि लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। समय रहते आग पर काबू पा लेने से आसपास के मकान और दुकानें जलने से बच गईं। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के अनुसार कारखाने में लकड़ी और फर्नीचर का भारी स्टॉक मौजूद था, जिससे आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।