फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, आरोपी पति व ससुर गिरफ्तार

Tue, 27 Jun 2023 03:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर जनपद के कोतवाली बेहट क्षेत्र में एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं आरोपी ससुर व पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव चिम्माबांस में एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने दहेज के लिए मृतका के पति, ससुर व देवर पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है और मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली।

विज्ञापन


पड़ोसी राज्य उतराखंड के जनपद हरिद्वार के बुग्गावाला थाना क्षेत्र के गांव हरिपुर टोंगिया निवासी लक्ष्मीचंद की बेटी रितिका उर्फ रितु (22) की शादी पांच माह पूर्व गांव चिम्माबांस निवासी संदीप पुत्र शिवलाल के साथ हुई थी। आरोप है, कि शादी के बाद से रितु को उसके ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे।

यह भी पढ़ें:महंगाई की मार: मिर्च हुई और तीखी, खीरा व लाल टमाटर भी पहुंच से बाहर, थोक से लेकर फुटकर तक बढ़े सब्जियों के दाम
विज्ञापन


मृतका के पिता ने बताया, कि दहेज की मांग पूरी न होने के चलते सोमवार की शाम उसकी बेटी को ससुराल पक्ष के लोगों ने फांसी पर लटकाकर मार दिया। इसकी सूचना मिलते ही सीओ रूचि गुप्ता एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेश शर्मा मौके पर पहुंचे और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी पति संदीप, ससुर शिवलाल व देवर प्रेमजीत के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पति व ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें