फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर मंडी ने तोडा गेहूं खरीद का रिकार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। सरकारी क्रय केंद्र जहां खरीद का लक्ष्य पूरा करने में पिछड़ रहे हैं। वहीं, सहारनपुर मंडी में रिकार्ड गेहूं खरीद हो रही है। गत सीजन में जहां सहारनपुर मंडी में दस मई तक 12 हजार 405 क्विंटल गेहूं खरीदा गया था। वहीं, इस बार यह आंकड़ा इसी समयावधि में 98 हजार 062 क्विंटल तक पहुंच गया है। इससे मंडी के राजस्व में भी इजाफा होगा।
जनपद में गेहूं की सरकारी खरीद के लिए 92 क्रय केंद्र खोले गए हैं। शासन ने जनपद को एक लाख 16 हजार मीट्रिक टन गेहूूं खरीदने का लक्ष्य दिया है। दस मई तक जनपद में मात्र 5 हजार 345 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा सका है। यह लक्ष्य का मात्र 4.6 प्रतिशत है। वहीं, मंडी में रिकार्ड खरीद की मुख्य वजह भाव का न्यूनतम समर्थन मूल्य से अधिक होना है। मंडी में 2080 रुपये प्रति क्विंटल तक का भाव चल रहा है। हालांकि गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2015 रुपये प्रति क्विंटल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सहारनपुर मंडी ने इस बार गेहूं की रिकार्ड खरीद की है। दस मई तक 98 हजार 062 क्विंटल गेहूं की खरीदारी सहारनपुर मंडी में हो चुकी है। यह गत वर्षों की तुलना में काफी अधिक है। अधिक खरीद की वजह मंडी में न्यूनतम समर्थन मूल्य से अधिक भाव होना है। बृहस्पतिवार को भी मंडी में 2080 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका है।-अशोक गुप्ता, मंडी सचिव सहारनपुर
सहारनपुर मंडी में गेहूं खरीद
वर्ष गेहूं खरीद
2018 51002 क्विंटल
2019 67232 क्विंटल
2020 64942 क्विंटल
2021 12405 क्विंटल
2022 98062 क्विंटल
नोट : मंडी समिति के सभी आंकडे 10 मई तक की गेहूं खरीद के हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें