इसके बाद गुस्साए लोगों ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि हल्का इंचार्ज ने मामले में लापरवाही बरती और वारदात में अन्य आरोपी भी शामिल थे। उनके खिलाफ भी केस दर्ज किया जाए। कोतवाली प्रभारी एचएन सिंह ने किसी तरह आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। उधर, इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी मुर्सलीन को गिरफ्तार कर लिया है।
गाड़ी धुलाई के रुपयों को लेकर था विवाद
ग्रामीण शौकत, मीर हसन, मेहरबान, नसीम, समीउल्लाह आदि ने बताया कि मृतक का चचेरा भाई नसीम वाशिंग सेंटर चलाता है। आरोपी मुर्सलीन के दोस्त पर गाड़ी धुलाई के 200 रुपये बकाया थे। दो माह पहले नसीम ने उससे धुलाई के रुपये मांगे। तब वहां मौजूद आरोपी मुर्सलीन ने साफ मना कर दिया कि मेरे सामने दोस्त से रुपये क्यों मांग लिए।
तब दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। मृतक मुर्सलीन चचेरे भाई के पक्ष में आया था। मामला पुलिस तक भी पहुंचा था, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। उसी रंजिश के चलते आरोपी मुर्सलीन ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। परिवार में पत्नी और दो साल का बेटा है।
एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे को भी जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा। यदि घटना में कोई अन्य भी शामिल रहा है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। - मुनीष चंद्र, सीओ गंगोह