फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी ढा रही सितम: सहारनपुर में अभी तक के उच्चतम स्तर पर पहुंचा पारा, 45.5°C हुआ रिकॉर्ड; मंदिरों में चले AC

Fri, 31 May 2024 07:12 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में शुक्रवार सीजन का अभी तक का सबसे गर्म दिन रहा। न्यूनतम तापमान बीते पांच दिन से 28 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। अत्यधिक गर्मी के कारण शुक्रवार को महानगर के प्रमुख मार्गों पर कम भीड़ रही।
विज्ञापन
गर्मी का कहर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में गर्मी के तेवर लगातार तीखे हो रहे हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान अभी तक के उच्चतम स्तर 45.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। देवी-देवताओं को सूती वस्त्र पहनाने के साथ ही मंदिरों तक में एसी चलाए जा रहे हैं।

विज्ञापन

जनपद में बीते करीब 20 दिन से गर्मी चरम पर है, जिसका प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान अभी तक के उच्चतम स्तर 45.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसकी वजह से शुक्रवार सीजन का अभी तक का सबसे गर्म दिन रहा। न्यूनतम तापमान बीते पांच दिन से 28 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। अत्यधिक गर्मी के कारण शुक्रवार को महानगर के प्रमुख मार्गों पर कम भीड़ रही। बाजारों में भी ग्राहक कम संख्या में पहुंच रहे हैं। जिन लोगों के लिए दोपहर में बाहर निकलना मजबूरी है वह मुंह को सूती कपड़ों से लपेटकर निकल रहे हैं। उधर, महानगर के प्रमुख मंदिर बालाजी धाम और हरि मंदिर आदि स्थानों पर एसी चलाए जा रहे हैं। इतना ही नहीं, देवी देवताओं को भी सूती वस्त्र पहनाए गए हैं। मौसम के हिसाब से देवी देवताओं के वस्त्र बदले जाते हैं।

विज्ञापन

गर्मी से और झुलसाएगा जून
कल से जून शुरू हो रहा है। इसे सबसे गर्मी वाला महीना माना जाता है, जिसमें तापमान उच्चतम स्तर पर पहुंचता है। फिलहाल नौतपा चल रहा है, जिसका समय दो जून तक बताया गया है, लेकिन मौसम विभाग का मानना है कि जून में गर्मी और सताएगी। हालांकि गर्मी बढ़ने के साथ मानसून के भी आने की संभावना है। इस महीने में तूफान के साथ बारिश भी होने की संभावना है। लेकिन बारिश के बाद उमस परेशान कर सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें