फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: 17.29 करोड़ रुपये के जाली नोट मामले में एनआईए की बड़ी कार्रवाई, रुड़की से पकड़ा एक संदिग्ध

Sun, 20 Sep 2026 03:51 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में सोफिया मार्केट स्थित पंजाब नेशनल बैंक की करेंसी चेस्ट में ऑडिट के दौरान 17.29 करोड़ के जाली नोट मिले थे। उस मामले की जांच एनआईए कर रही है। कई आरोपी अभी फरार है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब नेशनल बैंक की करेंसी चेस्ट में 17.29 करोड़ के जाली नोट मामले में एनआईए की टीम ने रुड़की से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। हालांकि, इसमें आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, अब एनआईए की टीम दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

 

29 अगस्त को पंजाब नेशनल बैंक के नोडल अधिकारी अरुण कुमार चौबे ने कोतवाली सदर बाजार में तहरीर दी थी। बताया था कि करेंसी चेस्ट में 17.29 करोड़ रुपये के जाली नोट मिले। इस मामले में वरिष्ठ प्रबंधक मंडल कार्यालय रवि कुमार कांसे, करेंसी चेस्ट प्रबंधक सुशील शर्मा और जगाधरी करेंसी चेस्ट प्रबंधक अमित कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें एसआईटी गठित हुई। बाद में एनआईए की टीम ने पूरे मामले को अपने हाथ में ले लिया था।
 

एनआईए ही जाली नोट के स्रोतों को खंगाल रही है। अब तक जगाधरी करेंसी चेस्ट प्रबंधक अमित कुमार और चालक आदेश की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि प्रबंधक रवि कुमार कांसे, सुशील शर्मा फरार चल रहे हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश सहित अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी जा रही है। बताया जा रहा है कि शनिवार को एनआईए की टीम ने रुड़की क्षेत्र में दबिश दी। इसी मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया है। टीम के साथ रुड़की की पुलिस भी साथ रही।

 
विज्ञापन

एनआईए ने आरोपी सुशील शर्मा, रवि कुमार कांसे को पकड़ा या फिर कोई अन्य कर्मचारी है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उधर, एसएसपी अभिनंदन सिंह ने बताया कि करेंसी चेस्ट मामले की जांच एनआईए कर रही है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें