फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: ठेकों पर शराब की लूट, पता चलते ही खरीदारों की लगी लंबी कतार, एक बोतल के साथ मिली एक फ्री

Tue, 25 Mar 2025 07:14 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर जनपद में शराब पर छूट की सूचना मिलने के बाद ठेकों पर खरीदारों की लंबी कतार लगी रही। आखिर ऐसा क्या हुआ कि ठेकों की ओर दाैड़ पड़े शराबी। पढ़ें पूरा मामला।
विज्ञापन
शराब की दुकान पर लगी लाइन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद में एक अप्रैल से नई आबकारी नीति लागू हो रही है। इसके तहत ठेकों पर शराब की बिक्री होगी। स्टॉक खत्म करने को लेकर ठेकों पर शराब के शौकीनों की भीड़ लगी रही।

विज्ञापन


कई ठेकों पर एक बोतल के साथ एक मुफ्त में दी गई। कुछ पर 100 रुपये तक की छूट मिली। इस बीच कोई हाथ में बोतल लिए तो कोई पूरी पेटी लिए नजर आया। सरकार ने नई आबकारी नीति लागू की है। पिछले दिनों जनमंच प्रेक्षागृह में ई-लॉटरी के माध्यम से शराब व भांग की दुकानों का आवंटन किया था।

यह भी पढ़ें:UP: 'नेहा में कोई दोष नहीं था...', भाभी सादगी और ईमानदारी की मिसाल थी; योगेश पर चचेरे भाई अक्षय का बड़ा खुलासा

विज्ञापन

नई नीति के तहत जिले में 124 अंग्रेजी-बीयर के ठेके, देसी शराब के 175, चार मॉडल शॉप और तीन भांग के ठेके संचालित होंगे। इसको देखते हुए शराब कारोबारियों ने स्टॉक को खत्म करने के लिए छूट देना शुरू कर दिया है।

मंगलवार को महानगर में दिल्ली रोड, बेहट रोड, हकीकत नगर आदि जगहों पर संचालित होने वाले अंग्रेजी शराब के ठेकों पर अलग-अलग छूट दी गई। सस्ती शराब की जानकारी मिलने पर शहर के शराब ठेकों पर भीड़ उमड़ पड़ी। रोजाना बोतल खरीदने वाले लोग भी पेटी खरीद कर ले जाते नजर आए।
 
विज्ञापन

वहीं देसी शराब पीने के शौकीन भी अंग्रेजी शराब ठेके पर कतार में लगे रहे। शराब की दुकान पर मेले सा नजारा दिखाई दिया। लाइन में युवा से लेकर बुजुर्ग भी दिखाई दिए। मौके का फायदा उठाते हुए लोगों ने शराब का स्टॉक कर लिया। उधर, जिला आबकारी अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि एक अप्रैल से नई आबकारी नीति लागू हो जाएगी। ठेकों पर छूट की जानकारी मिली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें