फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में बड़ी वारदात: भाजपा नेता ने पत्नी और तीन बच्चों को मारी गोली, तीनों की मौत, पत्नी गंभीर

Sat, 22 Mar 2025 03:15 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शनिवार दोपहर बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। यहां एक भाजपा नेता ने अपनी पत्नी और तीन बच्चाें को गोली मार दी। चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों बच्चों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पत्नी की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
भाजपा नेता पत्नी और बच्चों के साथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के गंगोह में सांगाखेड़ा ने एक भाजपा नेता ने पत्नी और तीन बच्चों को गोली मार दी। हमले में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां बेटे शिवांश, देवांश और बेटी श्रद्धा ने उपचार के दाैरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


बताया गया कि भाजपा जिला कार्यसमीति के सदस्य योगेश रोहिला ने अपनी पत्नी पत्नी नेहा (32), शिवांश (4), देवांश (7), श्रद्धा (8) को गोली मार दी। चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली की आवाज सुनकर व शोर सुनकर आसपास के लोग माैके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। 

यह भी पढ़ें: खुलासा: पति की हत्या से पहले मरीज बन इस मकसद से डाॅक्टर के पास गई थी मुस्कान, फिर इंटरनेट से देखकर की ये हरकत

विज्ञापन

भाजपा नेता ने घर के भीतर ही इस वारदात को अंजाम दिया। बताया गया कि चारों के सिर में गोली मारी गई है। हालांकि आरोपी भाजपा नेता को पुलिस ने माैके से ही गिरफ्तार कर लिया है।


विज्ञापन

यह भी जानकारी मिली है कि भाजपा नेता कुछ दिनों से मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं चल रहा था। उसके पास लाइसेंसी पिस्टल बताई गई है जिससे उसने पत्नी और बच्चाें को गोली मारी है। सभी का अस्पताल ले जाया गया। पुलिस आरोपी को थाने ले गई है। माैके पर जांच पड़ताल की जा रही है।

घायल बेटे शिवांश, देवांश और बेटी श्रद्धा की अस्पताल में माैत हो गई है जबकि पत्नी अस्पताल में जिंदगी और माैत से जूझ रही है। बताया गया कि भाजपा नेता के मानसिक रोग का उपचार करा रहा है। उसकी दवाई चल रही थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें