फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: लाइक्स एंड सब्सक्राइब के चक्कर में खतरे में जान, रेलवे ट्रैक पर पुशअप, हाथ छोड़कर बाइक पर स्टंट

Tue, 03 Jun 2025 08:04 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

थाना कुतुबशेर क्षेत्र के बताए जा रहे दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। पुलिस दोनों वायरल वीडियो के आधार पर दोनों आरोपियों की तलाश में जुट गई है। 
विज्ञापन
स्टंट करते युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिंदगी को खतरे में डालकर रील बनाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में युवक रेलवे ट्रैक पर पुशअप करता नजर आ रहा है, जबकि दूसरे में हाथ छोड़कर बाइक पर स्टंट करते दिखाई दे रहा है। दोनों वीडियो थाना कुतुबशेर के बताए जा रहे हैं। पुलिस मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

 

मंगलवार को सोशल मीडिया पर 17 सेकेंड का वीडियो वायरल हुआ। इसमें एक युवक बाइक का स्टेयरिंग छोड़कर बीच सड़क पर तेज रफ्तार में स्टंट करता नजर आ रहा है। वीडियो थाना कुतुबशेर क्षेत्र में गंगोह रोड की बताई जा रही है। उसके पीछे अन्य बाइक भी युवक दिखाई दे रहे हैं। इस खतरनाक स्टंट के दौरान युवक न हेलमेट पहने है और न ही कोई सुरक्षा के इंतजाम। 
 

दूसरा वीडियो 34 सेकेंड का है, जिसमें एक युवक रेलवे ट्रैक पर लाइनों के दोनों तरफ हाथ रखकर बिना शर्ट के पुशअप करते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो खत्म होने पर युवक खड़ा होकर शर्ट पहनता है। यह वीडियो भी थाना कुतुबशेर क्षेत्र का बताया जा रहा है। 
 
विज्ञापन

पुलिस दोनों वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान के प्रयास में जुटी है। इससे पहले भी ऐसे कई स्टंट परिवारों को मातम दे चुके हैं। सिर्फ चंद लाइक्स और व्यूज के लिए युवा जिंदगी खतरे में डाल रहे है। यातायात नियमों की भी धज्जियां उड़ा रहे हैं।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें